{"_id":"69d4e47944ed58e56707e1e6","slug":"video-dm-ordered-withholding-the-salaries-of-officials-who-arrived-late-at-the-public-court-in-bageshwar-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: डीएम ने जनता दरबार में देर से पहुंचे अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: डीएम ने जनता दरबार में देर से पहुंचे अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए
गायत्री जोशी
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:33 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में डीएम आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में अनुशासनहीनता और काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी। बैठक में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में अनुशासन पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम कोंडे ने बैठक में देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीएम पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण हेतु फीडबैक कॉलिंग दर 50 प्रतिशत से कम रखने वाले अधिकारियों का वेतन कॉलिंग दर 80 प्रतिशत से ऊपर नहीं पहुंचने तक रोकने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के ईई के अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने, बिना सूचना अनुपस्थिति रहने पर क्रीड़ा अधिकारी का वेतन रोकने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आ रही तकनीकी दिक्कतों और लापरवाही पर एसडीएम गरुड़ को नोटिस जारी करने को कहा। जिला मुख्यालय में होने के बावजूद बैठक में न पहुंचने पर पीएमजीएसवाई के ईई को खुद फोन कर उन्हें तत्काल तलब किया, जिसके बाद वे बैठक में उपस्थित हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।