{"_id":"6a0c439c07a628f93a014795","slug":"video-first-anniversary-of-learning-and-activity-centre-celebrated-with-great-pomp-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: धूमधाम से मनाया लर्निंग एंड एक्टिविटी सेंटर का पहला वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: धूमधाम से मनाया लर्निंग एंड एक्टिविटी सेंटर का पहला वार्षिकोत्सव
गायत्री जोशी
Updated Tue, 19 May 2026 04:33 PM IST
बागेश्वर में मोस्टगांव में स्थित धनुली देवी दान सिंह परिहार लर्निंग एंड एक्टिविटी सेंटर का पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सेंटर की विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करने वाले बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीएम आकांक्षा कोंडे ने किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र न केवल बच्चों को स्किल प्रदान करेगा, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का सुनहार मौका भी प्रदान करेगा। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को केंद्र से जोड़ने की अपील की। उन्होंने सेंटर में आने वाले बच्चों से संवाद कर सफलता के टिप्स दिए। सेटर के शिक्षकों, बच्चों को सम्मानित भी किया। बच्चों ने डीएम को केंद्र में बनाई गई उनकी पेंटिंग भेंट की। सेंटर के संचालक शिवेंद्र परिहार ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। यहां 360 डिग्री लर्निंग, व्यक्तित्व विकास और कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। सीखो, खेलो और बढ़ो के सिद्धांत पर आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, दिमागी विकास के कार्यक्रम, अंग्रेजी भाषा, क्लासेज, डांस, म्यूजिक, ड्रामा, स्पीच एंड कम्युनिकेशन स्किल्स, इनडोर स्पोर्ट्स, फिटनेस आदि गतिविधि कराई जाती है। पुस्तकालय और विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई है। डिजिटल माध्यम और कला, शिल्प का हुनर भी सिखाया जाता है। इस मौके पर एसडीएम प्रियंका रानी, डीडीओ संगीता आर्या, डॉ मंजुलता यादव, भारती परिहार, वनीता चौधरी साह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।