{"_id":"6a0c2decffbaf0de23071c9a","slug":"video-anger-over-rising-prices-of-petrol-diesel-and-edible-oil-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल के दाम बढ़ने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल के दाम बढ़ने पर आक्रोश
गायत्री जोशी
Updated Tue, 19 May 2026 03:01 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से रोष बढ़ रहा है। नगर कांग्रेस पार्टी ने कीमतें बढ़ाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज लाल साह के नेतृत्व में कांग्रेसी एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए थे। अब पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल की कीमतों में इजाफा हो गया है। पहले से ही जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। सरकार ने लोगों को राहत देने की बजाय अचानक महंगाई बढ़ाकर परेशानी बढ़ा दी है। कहा कि जब तक पांच राज्यों में चुनाव चल रहे थे, सरकार लोगों को महंगाई नहीं बढ़ाने का आश्वासन देती रही। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। कीमतों में इजाफा होने से लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से जनहित को देखते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर सुनील भंडारी, कुंदन गोस्वामी, प्रकाश चंद्र, गोकुल परिहार, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।