{"_id":"6a0c2dfab7662a4d4a0b00ee","slug":"video-teachers-in-bageshwar-are-furious-over-making-teacher-eligibility-mandatory-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बागेश्वर में शिक्षक पात्रता अनिवार्य करने से भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बागेश्वर में शिक्षक पात्रता अनिवार्य करने से भड़के शिक्षक
गायत्री जोशी
Updated Tue, 19 May 2026 03:59 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य करने के खिलाफ शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन ने जिला मुख्यालय में हुंकार रैली निकाली। डीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर टीईटी की अनिवार्यता का आदेश निरस्त करने की मांग के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की मांग की। सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में जिलेभर के राजूहा शिक्षक नुमाइशखेत मैदान में एकत्र हुए। यहां से शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय परिसर तक रैली निकाली। शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को सेवा बरकरार रखने और पदोन्नति हासिल करने के लिए अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आदेश दिया है। 55 साल की उम्र तक के शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दायरे में लाने की बात कही गई है। इस आदेश से प्रदेश के 15,000 से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इस आदेश से शिक्षक और उनके परिजन भी तनावग्रस्त हैं। कहा कि अधिक उम्र तक के शिक्षकों का दो साल में टीईटी पास करना असंभव लगता है। शिक्षकों ने मानवीय पहलू को देखते हुए शिक्षकों के लिए टीआईटी परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। इस माौके पर जिला महामंत्री भुवन चंद्र भट्ट, संरक्षक महेश चंद्र जोशी, जगदीश गुरुरानी, उपाध्यक्ष दमयंती, तारा सिंह सोरागी समेत 200 से अधिक शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।