{"_id":"6899a443ca62ad74c60d73cf","slug":"video-senior-citizens-took-out-a-tricolor-march-in-bageshwar-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में वरिष्ठ नागरिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में वरिष्ठ नागरिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
बागेश्वर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास ने स्वतंत्रता दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। वरिष्ठ नागरिकों ने देश की आजादी के लिए बलिदान हुए देशवासियों को नमन किया। तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ केमू स्टेशन के समीप गांधी पार्क से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। यात्रा स्टेशन मार्ग से होकर वापस पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। न्यास के अध्यक्ष दलीप खेतवाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी स्वतंत्रता, सम्मान और एकता का प्रतीक है। इसके सम्मान और गरिमा को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। इससे पहले यात्रा की शुरूआत पर वरिष्ठ नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया गया। उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर हरीश सोनी, इंद्र सिंह परिहार,किशन सिंह मलड़ा, नवीन लाल साह, चरण सिंह बघरी, गोपाल राम, कौस्तुभानंद जोशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।