{"_id":"685a8e8685fee7c09e09def7","slug":"video-the-plantation-started-with-the-beats-of-the-drum-and-mythological-tales-in-bageshwar-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: हुड़के की थाप और पौराणिक गाथाओं के साथ शुरू हुई रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: हुड़के की थाप और पौराणिक गाथाओं के साथ शुरू हुई रोपाई
मानसूनी बारिश होते ही कपकोट क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू हो गई है। खेतों में महिलाएं सामूहिक रूप धान की पौध रोपने में जुट गई हैं। उमस भरी गर्मी के बीच उनकी थकान को कम करने की जिम्मेदारी दोनों आंखों से दृष्टिबाधित महेश राम संभाल रहे हैं। हुड़के की थाप के साथ पौराणिक गाथाओं को गाते हुए वह हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने में जुटे हैं। हुड़किया बौल गायन की वह विधा है, जिसमें पारंपरिक गाथाओं को लयबद्ध करते हुए हुड़के की थाप पर प्रस्तुत किया जाता है। इस विधा में मुख्यत: पुराने राजाओं की वीरगाथाएं, राजुला-मालूशाही की कथा समेत क्षेत्र विशेष के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक प्रसंगों का वर्णन होता है। कपकोट गांव के दिव्यांग महेश को इस विधा में महारत हासिल है। साल 1997 से वह हुड़किया बौल गायन कर रहे हैं। हर साल आषाढ़ और श्रावण में कपकोट क्षेत्र में होने वाली धान की रोपाई में उन्हें जरूर आमंत्रित किया जाता है। कपकोट गांव की कमला देवी, दीपा देवी, दया देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी, देवकी देवी बताती हैं कि हुड़किया बौल के साथ रोपाई करने से थकान महसूस नहीं होती है। पौराणिक गाथाओं को सुनते-सुनते काम कब खत्म हो गया, इसका पता नहीं चलता। महेश की आवाज और हुड़के की थाप के बीच काम में अधिक ध्यान लगता है। महेश बताते हैं कि हुड़किया बौल के दौरान खेतों में काम कर रही महिलाओं के उत्साह को बनाए रखना होता है। ऐसे में गायक का काम काफी चुनौती भरा रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।