Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Annual Day Celebration at PM-SHRI Atal Utkrisht Vidyalaya: Students Present Colorful Cultural Programs
{"_id":"69da3e1d990d9873c00e93e1","slug":"video-annual-day-celebration-at-pm-shri-atal-utkrisht-vidyalaya-students-present-colorful-cultural-programs-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएमश्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय का वार्षिकोत्सव,छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमश्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय का वार्षिकोत्सव,छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
Renu Saklani
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:57 PM IST
Link Copied
पीएमश्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल में आज शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना “वर दे वीणा वादिनी” और स्वागत गीत “आनंद मंगलम शुभ स्वागतम” की मधुर प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का समावेश विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य निर्माता हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे। विशिष्ट अतिथि आकाश सारस्वत ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के सात वर्ष विद्यार्थियों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष होते हैं, जो उनके भविष्य की दिशा और दशा तय करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग, अनुशासन, स्वाध्याय और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख दी। साथ ही नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि शराब जैसी बुराइयां परिवार और समाज को खोखला करती हैं, इससे बचाव में माताओं और अभिभावकों की अहम भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय में नियमित संपर्क बनाकर बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर नजर रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। राजस्थानी लोक नृत्य, योग एवं आनंद कार्यक्रम, बुढ़ देवता कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोकनायक जीतू बगड़वाल पर आधारित नृत्य तथा जौनसारी “मासो देवता की डोली” की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं एवं गृह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।