{"_id":"6854040a575eabd3b0031249","slug":"video-demand-for-deployment-of-specialists-in-mahila-base-hospital-simli-villagers-met-dm-chamoli-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला बेस अस्पताल सिमली में विशेषज्ञों की तैनाती की मांग, डीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बेस अस्पताल सिमली में विशेषज्ञों की तैनाती की मांग, डीएम से मिले ग्रामीण
महिला बेस अस्पताल सिमली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चमोली से मुलाकात की। गुरुवार को संघर्ष समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम डॉ. संदीप तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि करीब दस करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, दंत रोग विशेषज्ञ जैसे विशेषज्ञों का अभाव है, जिससे यह अस्पताल एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। वर्तमान में यहां सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, तीन चिकित्सक, 20 नर्सिंग स्टाफ और दो फार्मासिस्ट कार्यरत हैं, लेकिन गंभीर मामलों के इलाज के लिए मरीजों को श्रीनगर या देहरादून जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, पैथोलॉजी लैब और एक्स-रे टेक्नीशियन की भी मांग की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि दो सप्ताह के भीतर आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।