{"_id":"68552ea86ba73219b70d293b","slug":"video-fitness-centers-are-inviting-accidents-in-badrinath-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिम तो बन गया, सुरक्षा भूले... बदरीनाथ में हादसे को न्योता दे रहा फिटनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम तो बन गया, सुरक्षा भूले... बदरीनाथ में हादसे को न्योता दे रहा फिटनेस सेंटर
बदरीनाथ में नगर पंचायत द्वारा देवदर्शनी के समीप तीर्थ यात्रियों और स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए तीन वर्ष पूर्व बनाया गया जिम सेंटर अब खतरे की निशानी बनता जा रहा है। जिम के नीचे गहरी खाई है, लेकिन वहां आज तक कोई सुरक्षा बाउंड्री नहीं लगाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां फोटोशूट और एक्सरसाइज के दौरान लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं, खासकर बच्चे। यही कारण है कि जिम में अधिकतर समय सन्नाटा पसरा रहता है। बदरीश पंडा पंचायत के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने इसे नगर पंचायत की लापरवाही बताया और कहा कि जिम को सुरक्षित स्थान पर बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि धाम से एक किलोमीटर पहले इस तरह की संरचना बनाना सिर्फ धन की बर्बादी है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा बाउंड्री लगाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।