{"_id":"6996ce7d262d488f680bfff9","slug":"video-forest-workers-of-narayanbagad-started-preparations-in-view-of-the-fire-season-chamoli-video-news-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फायर सीजन को देखते हुए नारायणबगड़ के वन कर्मियों ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर सीजन को देखते हुए नारायणबगड़ के वन कर्मियों ने शुरू की तैयारियां
आगामी फायर सीजन को देखते हुए बदरीनाथ वनप्रभाग के पश्चिमी पिंडर रेंज नारायणबगड़ के वन कर्मियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जंगलों एवं वन नर्सरियों को बचाने के लिए वन कर्मियों ने मॉकड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान वनकर्मियों ने रेंज कार्यालय से सटे चीड़ के जंगल में मॉकड्रिल करते हुए वहां लगी आग को बुझाने का अभ्यास किया। इस अभ्यास में उन्होंने आग बुझाने वाले उपकरणों का प्रयोग करते हुए अपनी सुरक्षा की सभी सावधानियां बरती। वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन को 15 जून तक निपटने के लिए रेंज स्तर पर सभी वनकर्मियों ने पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा वनक्षेत्र के गांवों में अग्नि सुरक्षा गोष्ठियों का आयोजन कर ग्रामवासियों को वनाग्नि नियंत्रण एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारियों से जागरूक किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।