Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Karnaprayag Disaster-affected families procession with symbolic bier and perform funeral rites at confluence
{"_id":"6a05b1caf4ba90506309bdc0","slug":"video-karnaprayag-disaster-affected-families-procession-with-symbolic-bier-and-perform-funeral-rites-at-confluence-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karnaprayag: आपदा प्रभावित परिवारों ने किया प्रदर्शन, प्रतिकात्मक अर्थी बनाकर निकाला जुलूस, संगम पर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnaprayag: आपदा प्रभावित परिवारों ने किया प्रदर्शन, प्रतिकात्मक अर्थी बनाकर निकाला जुलूस, संगम पर किया अंतिम संस्कार
आपदा से प्रभावित बहुगुणानगर और सुभाषनगर के प्रभावितों ने प्रदर्शन किया। प्रभावित परिवारों ने सरकार का प्रतिकात्मक अर्थी बनाकर जुलूस निकाला। जिसके बाद संगम तट पर प्रतिकात्मक अर्थी का अंतिम संस्कार भी किया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि बिना मुआवजे लिए अब वे नहीं मानेंगे। जरुरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी शुरु की जाएगी।
मुआवजे को लेकर पिछले पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे प्रभावितों ने आंदोलन को और उग्र कर दिया है। बृहस्पवितार को प्रभावितों ने सरकार के प्रतिकात्मक पुतले के साथ मंडी परिसर से होते हुए मुख्य बाजार तक ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान प्रभावितों ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। वार्ड सभासद कमला रतूड़ी ने कहा सात दिनों से प्रभावित परिवार धरने पर बैठे है। लेकिन उनकी सुध लेने कोई नहीं आया है। सभासद रीना रावत ने कहा कि सरकार अपनी मंशा को स्पष्ट नहीं कर पा रही है। प्रभावित परिवार कई बार एक सहमति बनाकर अपना निर्णय प्रशासन को दे चुके हैं। लेकिन अब सरकार प्रभावितों से क्या चाह रही है। स्थानीय पुष्कर रावत ने कहा कि स्थानीय विधायक, गढ़वाल सासंद कोई आंदोलन को लेकर गंभीर नहीं है। चार सालों से चक्कर काटते -काटते अब धरना देना पड़ रहा है। यदि जल्द सरकार मांगे नहीं मानती। तो भूख हड़ताल के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसके बाद प्रभावित लोगों ने संगम तट पर प्रतिकात्मक अर्थी की अंत्येष्टि की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।