Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
VIDEO : Youth started safari from Auli to Niti village an initiative to promote winter tourism Chamoli Uttarakhand
{"_id":"675ab444e70c67920603e7dc","slug":"video-youth-started-safari-from-auli-to-niti-village-an-initiative-to-promote-winter-tourism-chamoli-uttarakhand","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : औली से नीती गांव तक के लिए युवाओं ने शुरू की सफारी, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : औली से नीती गांव तक के लिए युवाओं ने शुरू की सफारी, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल
शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय युवाओं ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत युवाओं ने औली से नीती गांव तक के लिए सफारी वाहन सेवा शुरू की है जिससे पर्यटकों को पूरी घाटी की सैर कराई जा रही है। शीतकाल में नीती घाटी में पर्यटन गतिविधियां काफी कम हो जाती हैं। मगर घाटी में बर्फ पड़ने से यहां का दृश्य आकर्षक हो जाता है। घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने और शीतकालीन पर्यटन को देखते हुए युवाओं ने सफारी वाहन सेवा शुरू की है। इसमें औली से नीती घाटी तक पर्यटकों को सफारी से ले जाया जा रहा है। बीच में पड़ने वाले हिल स्टेशनों से रूबरू कराते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन कराने के साथ ही नीती गांव तक पर्यटकों को ले जा रहे हैं। स्थानीय युवा अंशुमान बिष्ट, दिव्य दर्शन फोनिया, देवेश डुंगरियाल, शैलेंद्र रावत आदि ने यह सफारी शुरू की है। यहां नीती घाटी के कुछ युवाओं के होम स्टे भी हैं जहां पर पर्यटकों के खाने-पीने से लेकर ठहरने की भी व्यवस्था है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।