{"_id":"6a142cb4c004e1b3b90674d4","slug":"video-champawats-corbett-bungalow-is-being-developed-as-a-tourist-centre-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंपावत का कॉर्बेट बंगले को पर्यटन केंद्र के रूप हो रहा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंपावत का कॉर्बेट बंगले को पर्यटन केंद्र के रूप हो रहा विकसित
गायत्री जोशी
Updated Mon, 25 May 2026 04:34 PM IST
Link Copied
चंपावत जिला मुख्यालय के ग्राम फूंगर में स्थित ऐतिहासिक कॉर्बेट बंगले को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। मशहूर शिकारी कॉर्बेट के ऐतिहासिक बंगले को पर्यटक निहार सकेंगे। इस बंगले में शिकारी जिम कॉर्बेट नरभक्षी यहां रात्रि विश्राम किया था। प्रशासन करीब 20 लाख रुपये की लागत से यहां पर्यटकों के लिए म्यूजियम, रिसेप्शन, टिकट काउंटर, सोवेनियर शॉप और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं विकसित करने जा रहा है। करीब 19.7 लाख रुपये की लागत से बंगले को गौड़ी-बाघबरुड़ी ट्रेल से जोड़ा जा रहा है। वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि यह ट्रेल उस स्थान तक जाती है, जहां जिम कॉर्बेट ने आदमखोर बाघिन का शिकार किया था। आदमखोर बाघिन ने सन 1907 तक 434 लोगों का शिकार किया था, इसमें 200 लोगों का नेपाल और कुमाऊं में 234 का शिकार किया था। जिम कोर्बेट ट्रेल में मशहूर शिकारी जिम, काकड़, भालू, तेंदुए, बाघ और हिरन की आकृति बनाई गई। सूचना पटों के माध्यम से नरभक्षी बाघिन के शिकार की कहानी को फिर से जीवंत बनाया गया है, इसे पढ़कर लोगों में रोमांच और डर भी पैदा हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।