{"_id":"6827040c533e25107e0aff7c","slug":"video-development-work-will-be-done-in-champawat-district-with-6857-crores-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में 68.57 करोड़ से होंगे विकास कार्य, जिला योजना समिति की बैठक में करोड़ों की योजनाएं अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में 68.57 करोड़ से होंगे विकास कार्य, जिला योजना समिति की बैठक में करोड़ों की योजनाएं अनुमोदित
बनबसा एनएचपीसी अतिथि गृह सभागार में बृहस्पतिवार को हुई जिला योजना समिति की बैठक में जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने वित्तीय वर्ष के लिए 68.57 करोड़ से अधिक के बजट का अनुमोदन किया। यह बजट पिछले साल की तुलना में 10 करोड़ से अधिक है। इस बार इसमें 17 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जिला योजना की बैठक में कहा कि वित्तीय वर्ष के लिए जनपद चंपावत की जिला योजना में कई विकास योजनाओं का अनुमोदन किया गया है। इसमें पूर्व के लंबित व्ययों, पीआरडी जवानों की वेतन व्यवस्था, जल संस्थान और जल निगम के ऑपरेटरों के वेतन को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग के अंतर्गत कीवी उत्पादन को बढ़ावा देना, पर्यटन के विस्तार, स्वरोजगार के अवसरों को सृजित करना, स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी में डिलीवरी सेंटरों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 68 करोड़ की जिला योजना सीएम की प्राथमिकता को दर्शाती है। मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने सीमांत जनपद चंपावत को इतनी महत्वपूर्ण धनराशि प्रदान की। इससे स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता विभाग की योजनाओं को गति मिलेगी। इस दौरान वित्तीय स्वीकृति के तहत सामान्य मद में 47.70 करोड़, विशेष घटक उपयोजना में 20.42 करोड़, जनजातीय उपयोजना में 44.30 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया। बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, विधायक चंपावत प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, टनकपुर से दीपक रजवार, पालिकाध्यक्ष चंपावत प्रेमा पांडे, डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति, डीएफओ डॉ. नवीन चंद्र पंत, सीडीओ संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।