{"_id":"686f778f5f107e7ed70e04df","slug":"video-heavy-rain-in-tanakpur-disrupts-life-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जगह-जगह जल भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जगह-जगह जल भराव
टनकपुर क्षेत्र में सुबह भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अधिक पानी बरसने से नालियाें का पानी भी सड़क पर बहने लगा। टैक्सी स्टैंड पर नाले के पास वार्ड संख्या छह के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बस स्टेशन से राजाराम चौराहे के बीच भी दुकानों में पानी घुस आया। प्रभावित लोगों ने नालियों के निर्माण की मांग उठाई। बुधवार सुबह तेज बाारिश से दो घंटे तक जनजीवन प्रभावित रहा। पानी का वेग पालिका की नालियां भी नहीं झेल पाईं। जगह-जगह सड़कों और घरों में पर पानी भर गया। नगर के वार्ड संख्या तीन में रोडवेज बस स्टेशन से राजाराम चौराहे के बीच मार्ग के दोनों ओर पानी भर गया। कई दुकानों में भी पानी भर गया। इसमें फड़ खोखा ठेला सब्जी एसोसिएशन अध्यक्ष शहंशाह के जूते की दुकान में भी पानी भर गया।उससे सटी कई दुकानों में भी पानी घुस आया। व्यापारी दुकान से पानी निकालने में जुटे रहे। हाईवे पर भी पानी भर जाने से दो घंटे तक जनजीवन प्रभावित रहा। वार्ड छह टैक्सी स्टैंड के समीप मार्ग पर भी पानी सड़क पर आ गया। इससे दीपक राय की फोटो स्टूडियो, श्रद्धा स्वीट्स समेत आसपास की दुकानों में पानी भर गया। सड़क भी पानी से लबालब भर गई। व्यापारियों ने पालिका से नाला निर्माण की मांग की है। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अधिक बारिश होने से कुछ जगह जल भराव की समस्या आई। बारिश थमने के बाद स्थिति ठीक हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।