{"_id":"68ecd8431bd8fb661f0e2247","slug":"video-message-of-environmental-protection-given-through-science-drama-in-champawat-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: विज्ञान ड्रामा के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: विज्ञान ड्रामा के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
एससीईआरटी और यूकॉस्ट देहरादून की ओर से रविवार को जीजीआईसी में दो दिवसीय चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान और विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान ड्रामा, कविता पाठ के माध्यम से विज्ञान के महत्व को समझाया। विज्ञान ड्रामा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला समन्वयक नवीन पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 200 से अधिक बच्चों के बीच विज्ञान ड्रामा, कविता पाठ, हिंदी, अंग्रेजी मॉडल और विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि एससीईआरटी अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी रहे। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपद में आयोजित वैज्ञानिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन नरेश जोशी ने किया। वहां प्रधानाचार्य जीआईसी उमेद सिंह बिष्ट, जीजीआईसी भुवनेश्वरी फोनिया, ललित मोहन बोहरा, ब्लॉक समन्वयक जीवन सोराड़ी, नवीन पांडेय, भुवन जोशी, नवीन बिष्ट, अनिल मिश्रा आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।