{"_id":"6a0835f3db8c5ba4560165bf","slug":"video-pratik-yadav-ashes-immersed-in-the-ganges-at-haridwar-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार गंगा में प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित, भावुक माहौल में हुईं अंतिम धार्मिक रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार गंगा में प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित, भावुक माहौल में हुईं अंतिम धार्मिक रस्में
Renu Saklani
Updated Sat, 16 May 2026 02:46 PM IST
Link Copied
समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को गंगा में विसर्जित की गईं। प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर परिवार हरिद्वार पहुंचा। वीआईपी घाट पर अस्थियां विसर्जित की गईं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में प्रवाहित की गईं। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा और उनके साथ शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य यादव भी थे। अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी मौजूद रहे। अस्थि विसर्जन को लेकर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। परिवार ने बेहद भावुक माहौल में अंतिम धार्मिक रस्में निभाई। इससे पहले परिवार और पत्नी अपर्णा बच्चों के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। जहां से वह हरिद्वार रवाना हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।