Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Kotdwar News
›
VIDEO : GMOU buses started operating after an agreement between the management and the committee Kotdwar
{"_id":"66e3fb52090c8ecf8f04d59d","slug":"video-gmou-buses-started-operating-after-an-agreement-between-the-management-and-the-committee-kotdwar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रबंधन और समिति के बीच हुआ समझौता, जीएमओयू बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रबंधन और समिति के बीच हुआ समझौता, जीएमओयू बसों का संचालन शुरू
अपनी 10 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति का चक्का जाम व आंदोलन प्रशासन की मध्यस्थता में
शुक्रवार को समाप्त हो गया। समिति की ओर से जीएमओयू कंपनी प्रबंधन व
संघर्ष समिति के बीच हुए समझौते में उनकी अधिकांश मांगें मान ली गई हैं।
समझौते के बाद गढ़वाल मंडल में जीएमओयू का चक्का जाम समाप्त करने की
घोषणा करते हुए बसों का संचालन शुरू हो गया है।
शुक्रवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी और सीओ विभव सैनी जीएमओयू मुख्यालय
पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की। गहमागहमी के बीच शुक्रवार
को जीएमओयू की प्रस्तावित वार्षिक साधारण बैठक को एक महीने के लिए टाल
दिया गया है। बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली
है। तीन दिन से जीएमओयू की बसों का चक्का जाम चल रहा था। जिससे पौड़ी
गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई थी। कोटद्वार
से चलने वाली करीब 50 से अधिक बस सेवाएं ठप पड़ी थी। जिन्हें शुक्रवार
दिन में हुए समझौते के बाद शुरू कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।