{"_id":"66e30f4d5755f6b3f30bec41","slug":"video-record-3200-patients-tested-in-district-hospital-lab-reports-of-160-malaria-and-25-suspected-dengue","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जिला अस्पताल के लैब में रिकार्ड 3200 मरीजों की जांच, मलेरिया के 160, डेंगू के 25 संदिग्धों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जिला अस्पताल के लैब में रिकार्ड 3200 मरीजों की जांच, मलेरिया के 160, डेंगू के 25 संदिग्धों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
मौसम की मार और मच्छरजनित बीमारियों ने कालीन नगरी में पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में जहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं लैब में भी जांच के लिए मरीज आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को लैब में रिकार्ड 3200 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इसमें 160 मलेरिया, 25 डेंगू, टाइडफाइड के संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक दवा उपलब्ध कराए।
ज्ञानपुर स्थित जिला अस्पताल संग स्वास्थ्य केंद्रो पर कुछ दिनों से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों की दवा देने से पहले जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। वैसे तो अस्पताल में 1500 से लेकर दो हजार के करीब ही मरीज जांच कराने के लिए आते, लेकिन बृहस्पतिवार को रिकार्ड 3200 ने जांच की गई। जांच कराने के लिए घंटो भर मरीज को कतार में खड़े रहना पड़ा। सुबह दस बजे जांच के लिए लाइन में लगे मरीज का नंबर पौने 11 बजे आया। लैब में तैनात एक कर्मी ने बताया कि इस तरह की भीड़ गर्मी के सीजन में होती थी। सितंबर ऐसी भीड़ पहली बार देखा गया है। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि मौसम में हो रहे बादलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोग मौसमी बीमारी के चपेट आ रहे हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीजों अधिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीज को जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई। ऐसे मौसम में सतर्क रहने की नसीहत अस्पताल आने वाले मरीज को चिकित्सक दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।