{"_id":"66e32b175feb6b4480069ee3","slug":"video-glimpse-monsoon-seen-in-varsha-mangal-utsav-folk-singer-urmila-made-evening-memorable-kajri-resonated","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वर्षा मंगल उत्सव में दिखी सावन की झलक, लोकगायिका उर्मिला ने यादगार बना दी शाम; गूंजी कजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वर्षा मंगल उत्सव में दिखी सावन की झलक, लोकगायिका उर्मिला ने यादगार बना दी शाम; गूंजी कजरी
वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में वर्षा मंगल उत्सव में मंगलवार को सावन की झलक देखने को मिली। रंगबिरंगी परिधानों में सजी छात्राओं ने ढोल, नगाड़े के साथ परिसर की परिक्रमा की। मंगल उत्सव के दौरान कजरी की धुन से पूरा कॉलेज परिसर गुंजायमान हो उठा। लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव को यादगार बना दिया। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की परंपरा को जीवंत रखने के उद्देश्य से वर्षा मंगल और कजरी महोत्सव आयोजित किया गया। कजरी उत्सव में लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने घिरि आईल सावन की बदरिया..., पिया मेंहदी मंगाई द मोतीझील से... आदि कजरी गीत की प्रस्तुति दी। स्वागत प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने अंगवस्त्रम एवं पौधा देकर किया। कहा कि प्रकृति के प्रति मानव मन में भक्ति, प्रेम, करुणा की भावना उत्पन्न होती है। इसी उद्देश्य से वर्षा मंगल उत्सव मनाया जाता है। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन केंद्र के निदेशक राजेश गौतम और प्रो. राजेश्वर आचार्य ने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रकृति के पंचतत्व का प्रतिनिधित्व अनुष्का (आकाश), तनिष्क (पृथ्वी), वैष्णवी (वायु), आयुषी (जल) और माधवी (अग्नि) ने किया। इस दौरान आशिया अख्तर, कुमार राधाकृष्णन, डॉ. शीला सिंह, डॉ. मनीषा मिश्र, डॉ. किरण तिवारी, डॉ. अंजना सिंह, प्रो. परवीन सुल्ताना, डॉ. विभा सिंह, डाॅ. ऋचा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।