{"_id":"66e2d262430964baf6047d57","slug":"video-leopard-found-dead-in-dharampur-forest-beat-forest-department-took-it-into-custody","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धर्मपुर वन बीट में मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धर्मपुर वन बीट में मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग ने कब्जे में लिया
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के धर्मपुर बीट में एक मरा हुआ तेंदुआ मिला। वन विभाग ने तेंदुए को अपने कब्जे में लिया और इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। पुलिस ने तेंदुए को कब्जे में लेने के उसे पोस्टमार्टम करने के लिए पशुपालन विभाग के चिकित्सक को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार धर्मपुर बीट में सेंट लुक्स स्कूल की दीवार के पास यह तेंदुआ मरा हुआ था। गुरुवार को स्कूल के कुछ कर्मचारी मैदान के डंगा देखने गए। बारिश के बाद यह डंगा अपने स्थान से खिसक रहा था। स्कूल के कर्मचारियों को वहां पर डंगे का साथ तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधकिारियों को दी। सूचना मिलते ही बीओ करतार सिंह नेगी व डिप्टी बीओ बलदेव शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृत तेंदुए को पुलिस के आने के बाद जंगल से बाहर निकाला। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर लिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तेंएुए को पोस्टमार्टम के लिए पशुपालन विभाग को सौंपा है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। बीओ करतार सिंह ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में तेंदुए के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। हो सकता है कि किसी जहरीले सांप ने काटा हो। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।