{"_id":"66e307a99e3f87e3ca0e7bfe","slug":"video-miscreants-standing-outside-schools-and-colleges-sp-came-on-road-and-issued-challan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्कूल-कॉलेज के बाहर खड़े मनचलों की आई शामत, एसपी खुद उतरे सड़क पर, किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्कूल-कॉलेज के बाहर खड़े मनचलों की आई शामत, एसपी खुद उतरे सड़क पर, किया चालान
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. गुरुवार की दोपहर में अचानक कई स्कूल-कॉलेजों के छुट्टी पर पहुंचकर वहां खुद चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो मनचले जो स्कूल के पास खड़े होने का वाजिब जवाब नहीं दे पाए,जिस पर दोनों का चालान कर दिया। अचानक एसपी के चेकिंग अभियान से मनचलों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
एसपी इलामारन जी ने बताया कि उन्हें कई दिन स्कूल के छुटने के बाद बेवजह युवकों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर वह दोपहर दो बजे के बाद सिकिटया ओवरब्रिज के नीचे एक स्कूल के अवकाश के समय पहुंचे। यहां पुलिस ने दस से ज्यादा युवकों से पूछताछ की, इस दौरान युवक स्कूल के पास खड़ा होने का ठोस जवाब नहीं दे सकें। जिसके बाद उनका चालान कर दिया गया। बताया इसीक्रम में उन्होंने पास में ही तीन स्कूलों के पास चेकिंग की।करीब एक घंटे की चेकिंग अभियान के दौरान 50 से ज्यादा युवकों से पूछताछ की गई। पुलिस कप्तान द्वारा खुद चेकिंग अभियान चलाने से बेवजह घूमने वाले युुवाओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।