Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
former Chief Minister accused the government of postponing the Women's Reservation Bill till 2033 by linking it with delimitation in nainital
{"_id":"69ef1fab683ced6226005d2e","slug":"video-former-chief-minister-accused-the-government-of-postponing-the-womens-reservation-bill-till-2033-by-linking-it-with-delimitation-in-nainital-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में पूर्व मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक को परिसीमन से जोड़कर 2033 तक टालने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में पूर्व मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक को परिसीमन से जोड़कर 2033 तक टालने का आरोप लगाया
गायत्री जोशी
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:04 PM IST
Link Copied
नैनीताल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का झूठ अब सभी सीमाएं लांघ चुका है। अब उसके झूठ, जुमले, पाखंड, सत्ता का दुरुपयोग, टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग, धनबल का दुरुपयोग आदि को जनता जान चुकी है। अब उनकी हार शुरू होनी तय है।भाजपा सभी जगह पराजित होगी। कांग्रेस के मनभेद को नकारते हुए कहा कि मनभेद कभी कांग्रेस की जीत का रोड़ा नहीं बनेंगे। राज्य अतिथि गृह में हुई वार्ता में हरीश रावत ने कहा कि सभी को भाजपा के झूठ छल और फरेब से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा का विधेयक महिलाओं का नहीं वरन परिसीमन का विधेयक है। परिसीमन को लेकर 22 राज्यों के सवाल हैं । इनमें उत्तराखंड भी शामिल है। जिसमें जनसंख्या के साथ-साथ क्षेत्रफल को भी शामिल करने की मांग है। संघीय व्यवस्था में राज्यों की बात की अनदेखी नहीं की जा सकती। मोदी जी खुले दिल से राज्यों से बात करें फिर विधेयक लाएं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा ईमानदार है तो 543 लोकसभा की संख्या में से एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दें। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब से शुरुआत करें। आरोप लगाया कि भाजपा इस बहाने कांग्रेस पर दोषारोपण करने की राजनीतिक कर रही है। जबकि कांग्रेस ने ही 2010 में राज्यसभा में ही इसे पारित कर दिया था। भाजपा के प्रपंच रचकर इसे रोका और कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश की। भाजपा बताए महिला विधेयक में कांग्रेस एवं विपक्षियों का सहयोग नहीं है। भाजपा ने महिला आरक्षण को परिसीमन के साथ जोड़कर इसे 2033 तक लटका दिया है। हरीश रावत ने कहा कि बंगाल में ममता के प्रति रुझान है। कोर कसर के लिए कांग्रेस भी बढ़त बनाएगी। भाजपा वहां सौ फीसदी पराजित होगी। तमिलनाडु में भी भाजपा प्रकाशित होगी। केरल और आसाम में कांग्रेस जीत रही है। 2027 में उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर धीरज बिष्ट, राजेंद्र व्यास, अनुपम कबडवाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।