{"_id":"685ba61bd71e8313bd00d255","slug":"video-health-minister-dr-dhan-singh-rawat-visited-the-patients-of-bd-pandey-hospital-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: स्वास्थ्य मंत्री ने बीडी पांडे अस्पताल मरीजों का जाना हाल, कहा- अनुपस्थित बांडधारक चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: स्वास्थ्य मंत्री ने बीडी पांडे अस्पताल मरीजों का जाना हाल, कहा- अनुपस्थित बांडधारक चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बीडी पांडे अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर आवास की मांग कर रहे थे। अब डॉक्टरों के लिए आवास भी बनाए जा रहे हैं। कहा कि कोशिश है कि यहां के चिकित्सकों को सभी सुविधाएं मिल सके। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का वार्ड में जाकर हाल जाना। उन्होंने बताया कि बीडी पांडे अस्पताल में अब सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। बताया कि रामनगर अस्पताल को पीपीपी मोड से बाहर कर दिया है। अब जिला अस्पताल और रामनगर के अस्पतालों में इलाज कराने आए किसी भी मरीज को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। डॉ. रावत ने कहा कि बॉन्ड पर तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई चिकित्सक ड्यूटी से गायब मिलेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अब तक 80 से ज्यादा डॉक्टरों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा 220 नए चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में चिकित्सकों की कमी नहीं रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।