Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Strict instructions to DJ operators regarding Kanwar Yatra, DJs cannot be higher than 12 feet and wider than 14 feet, DJ operation will be banned after 11 pm.
{"_id":"685abcd686f100712a016436","slug":"video-strict-instructions-to-dj-operators-regarding-kanwar-yatra-djs-cannot-be-higher-than-12-feet-and-wider-than-14-feet-dj-operation-will-be-banned-after-11-pm-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर डीजे संचालकों को कड़े निर्देश, 12 फीट से उंचे और 14 फीट से चौड़े नहीं होंगे डीजे, रात 11 बजे के बाद डीजे संचालन पर रहेगी रोक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर डीजे संचालकों को कड़े निर्देश, 12 फीट से उंचे और 14 फीट से चौड़े नहीं होंगे डीजे, रात 11 बजे के बाद डीजे संचालन पर रहेगी रोक।
कांवड़ यात्रा 2025 की तैयारियों के चलते पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की, जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के सख्त निर्देश जारी किये गये। बैठक में मौजूद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह ने डीजे संचालकों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा को देखते हुए मानक से अधिक ऊँचाई (12 फीट) या चौड़ाई (14 फीट) वाले डीजे वाहन ना लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आपत्तिजनक, भड़काऊ और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और ध्वनि नियंत्रण, तय मानक सीमा (डीबी लेवल) और रात 11 बजे के बाद डीजे संचालन पर रोक संबंधी प्रावधानों की सख्ती से अनुपालना के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद सभी डीजे संचालकों को धारा 168 बी.एन.एस.एस के अंतर्गत औपचारिक नोटिस तामील कराया गया और डीजे संचालकों से आपसी समन्वय, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।