{"_id":"69bd30d3271548b61200abd2","slug":"video-people-queue-up-for-gas-even-in-heavy-rain-in-nainital-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: भारी बारिश में भी गैस के लिए कतारों में डटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: भारी बारिश में भी गैस के लिए कतारों में डटे लोग
गायत्री जोशी
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:04 PM IST
Link Copied
नैनीताल शहर में रसोई गैस की किल्लत के बीच शुक्रवार को हुई भारी बारिश भी लोगों को गैस लेने से नहीं रोक पाई। सुबह से ही उपभोक्ता गैस वितरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। बारिश तेज होने के बावजूद लोग छाते और रेनकोट के सहारे घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बारिश में भीगना मंजूर है, लेकिन खाली हाथ लौटना नहीं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी लाइन में खड़ा देखा गया, जिससे हालात की गंभीरता साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था ठीक न होने के कारण एक ही जगह भीड़ बढ़ रही है। समय पर सिलेंडर न मिलने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के बीच भी गैस के लिए उमड़ी भीड़ ने साफ कर दिया है कि शहर में आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पर्वत गैस एजेंसी की मैनेजर आंकिता पांडे ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन एक ही स्थान पर अधिक भीड़ होने से अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। उन्होंने लोगों से संयम बरतने और तय समय के अनुसार गैस लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।