Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Police mocked the security of the district court, installing door-frame metal detectors at only one of the four court entrances
{"_id":"6995b397c33d8981810a7195","slug":"video-police-mocked-the-security-of-the-district-court-installing-door-frame-metal-detectors-at-only-one-of-the-four-court-entrances-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: जिला कोर्ट की सुरक्षा के साथ पुलिस का मजाक, कोर्ट आने के चार गेटों में से एक पर ही डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: जिला कोर्ट की सुरक्षा के साथ पुलिस का मजाक, कोर्ट आने के चार गेटों में से एक पर ही डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:11 PM IST
Link Copied
नैनीताल जिला कोर्ट को दो बार मेल में बम से उड़ाने की धमकी के बाद भी पुलिस जिला कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं कर पाई है। कोर्ट के अंदर प्रवेश करने वाले चार गेटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने एक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गिने चुने लोग गुजर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने जिसकी निंदा की है। बता दें कि बीते सोमवार व मंगलवार को अज्ञात मेल से जिला जज की आधिकारिक मेल आईडी पर दो मेल आये हैं। जिसमें जिला कोर्ट को आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की बात कही गई थी। मेल के बाद कोर्ट परिसर समेत पूरे शहर में हड़कंप मच गई। लोग अब भी दहशत में हैं। कोर्ट कर्यालय लिपिक की शिकायत पर पुलिस ने दो मेलों के आधार पर दो अज्ञातों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। पुलिस की ओर से मामले में जांच भी की जा रही है। इधर आईजी रिद्धिम अग्रवाल व एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबन्ध कर दी गई हैं। लेकिन अमर उजाला की टीम की ओर से जब बुधवार को पड़ताल की गई तो पुलिस की बातें झूठी नजर आई। दोपहर एक बजे कोर्ट के मुख्य गेट पर एक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन उसमें से भी गिने चुने लोग ही गुजर रहे थे। जिसको ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अनदेखा कर रहे थे। वहीं मुख्य गेट के बगल में कमिश्नरी के गेट, कलेक्ट्रेट के सामने वाला गेट व तहसील से कोर्ट में प्रवेश करने वाले गेट पर न तो कोई पुलिस तैनात थी न ही कोई डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर स्थापित किया था। जहां से हर कोई गेट के अंदर आ रहा था। वहीं अव्वक्ताओं का कहना है कि मामले में पुलिस की अनदेखी कोर्ट की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।