Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Seminar on Self-realization to World-realization organized in Nainital on completion of 150 years of Vande Mataram
{"_id":"69ef1fc92448a39c850b5d16","slug":"video-seminar-on-self-realization-to-world-realization-organized-in-nainital-on-completion-of-150-years-of-vande-mataram-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आत्मबोध से विश्वबोध संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आत्मबोध से विश्वबोध संगोष्ठी आयोजित
गायत्री जोशी
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:05 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय साहित्य परिषद नैनीताल की ओर से सीआरएसटी सभागार में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आत्मबोध से विश्वबोध विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के शॉल ओढ़ाकर सम्मान के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि राजेश ने वंदे मातरम को आजादी का अद्वितीय आधार बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रेखा त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्प लता जोशी व सौरभ पांडे ने युवाओं से इस गीत से शिक्षा लेने और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि वंदे मातरम भौगोलिक सीमाओं से परे हमारी पहचान और धरती माता की संपूर्ण शक्ति का प्रतीक है। प्रो. ललित तिवारी, डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. जगदीश पंत और आशा खाती ने 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को वंदे मातरम की सीख से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान सीआरएसटी और बालिका विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सामूहिक वंदे मातरम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन बसंती रौतेला ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज पांडे, विनीता पाठक, नीलम जोशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।