Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
VIDEO : उत्तरायणी महोत्सव में कुर्सी दौड़, प्रश्नावली, कुमाऊंनी भाषा, बेबी शो प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा उत्साह
{"_id":"67863b42a7eee86f7a02e515","slug":"video-utatarayanae-mahatasava-ma-karasa-thaugdha-parashanaval-kamauuna-bhashha-bb-sha-paratayagata-ma-bcaca-ma-thakha-utasaha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उत्तरायणी महोत्सव में कुर्सी दौड़, प्रश्नावली, कुमाऊंनी भाषा, बेबी शो प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उत्तरायणी महोत्सव में कुर्सी दौड़, प्रश्नावली, कुमाऊंनी भाषा, बेबी शो प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा उत्साह
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी महोत्सव के प्रति उत्साह बना हुआ है। सोमवार दिनभर बच्चों की कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमें कुर्सी दौड़, प्रश्नावली, कुमाऊंनी भाषा, बेबी शो और ऐपण प्रतियोगिता हुई। शाम तक मेला परिसर में लोगों की भीड़ रही।सोमवार दोपहर में हुई कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता बालिका जूनियर वर्ग में मानसी सती, सान्वी पिल्खवाल, आरवी बोरा, सीनियर वर्ग में निहारिका बोरा, उन्नति सनवाल, वंशिका रावत और बालक जूनियर वर्ग में सुरेंद्र बोरा, वंश रावत और भावेश नेगी, सीनियर वर्ग में शौर्य भाकुनी, वंश उप्रेती, तन्मय धानिक क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला ओपन में विनीता राजपूत पहले, ऊषा बोहरा दूसरे और तारा बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नावली प्रतियोगिता में चंद्रा परगाई, हर्षिता कांडपाल, सौम्या नेगी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कुमाऊंनी भाषा में नाट्य प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर पहले, देवभूमि एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। ऐपण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में योगिता पांडे, खुशी पांडे, काम्या जोशी, सीनियर वर्ग में उन्नति दुम्का, योगिता नेगी, ऐंजल और बेबी शो में प्रतिका डंगवाल, विराज सिंह संधू, सान्वी शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।वहीं देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक चंद्र प्रकाश ने तिलगा तेरी लंबी लटी, मैं जांछू कमला और पहाड़ ठंडो पाणि और दीपिका राज ने घम घमा घम हुड़की बाजी आदि गाकर श्रोताओं की ताली बंटोरी। यहां संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, आय व्यय निरीक्षक कैलाश जोशी, बीडी पाठक, गिरीश जोशी, गोपाल जोशी, मेला संयोजक हेम भट्ट आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।