Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
VIDEO : Garhwal Rifles soldier Pradeep Bhandari was given a final farewell with military honors Srinagar Garhwal Video
{"_id":"676e8c21ad1cfbe26200902b","slug":"video-garhwal-rifles-soldier-pradeep-bhandari-was-given-a-final-farewell-with-military-honors-srinagar-garhwal-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गढ़वालय रायफल्स के जवान प्रदीप भंडारी को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गढ़वालय रायफल्स के जवान प्रदीप भंडारी को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
गढ़वाल रायफल्स के जवान प्रदीप भंडारी को यहां भागीरथी तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 28 वर्षीय जवान प्रदीप का पटियाला, पंजाब में रक्त कैंसर के इलाज के दौरान बुधवार को देहांत हो गया था। वह इन दिनों पंजाब सीमा पर तैनात थे। जाखणीधार तहसील के चौंड जसपुर निवासी प्रदीप भंडारी परिवार के इकलौते बेटे थे। बीते अप्रै में उनकी शादी हुई थी। देश सेवा में जीवन खोने से उनके पिता प्रताप सिंह भंडारी व माता सुशीला देवी को गर्व है, मगर परिवार के इकलौते चिराग के बुझने से वह गहरे सदमे में भी हैं। पिता प्रताप सिंह के अनुसार महज 18 साल में प्रदीप सेना में भर्ती हो गए थे। उनका इसी वर्ष अप्रैल में जोगियाना गांव से विवाह हुआ था। मगर होनी को और ही कुछ मंजूर था। कुछ महीने पहले ही प्रदीप को रक्त कैसर होने का पता चला। उनका इलाज पटियाला में चल रहा था। बीते बुधवार को युवा प्रदीप कैंसर की जंग हार गए। रात को सैनिक प्रदीप भंडारी का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जहां से बृहस्पतिवार सुबह देवप्रयाग स्थित भागीरथी तट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। रायवाला से पहुंची सिख रेजिमेंट की टुकड़ी ने जवान प्रदीप भंडारी को गार्ड आफ ऑनर दिया। पिता द्वारा चिता को मुखगनि दिए जाते ही दिवंगत सैनिक की जय जयकार से आकाश गूंज उठा। अंतिम विदाई में जवान की मां सुशीला देवी सहित अन्य परिजन भभी पहुंचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।