{"_id":"6989b05d208d9fada2047e84","slug":"video-prime-minister-national-apprenticeship-fair-organized-young-people-participated-pauri-garhwal-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित, युवाओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित, युवाओं ने किया प्रतिभाग
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्रीनगर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया l मेले में जनपद पौड़ी सहित गढ़वाल मंडल के अन्य जनपदों के युवाओं ने प्रतिभाग किया l अप्रेंटिसशिप मेले में पाँचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण युवाओं ने भाग लिया । इस दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मेले में उपस्थित रहेl जिंन्होने अपने-अपने काउंटरों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिस के रूप में नियोजित किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान युवाओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग (OJT) प्रदान की जाएगी तथा केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मानदेय (स्टाइपेंड) भी दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।