Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: The Srinagar Municipal Corporation board completes one year in office; a grand event was held to mark the occasion.
{"_id":"69885f1221da7559d10f49e8","slug":"video-srinagar-the-srinagar-municipal-corporation-board-completes-one-year-in-office-a-grand-event-was-held-to-mark-the-occasion-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: नगर निगम श्रीनगर के बोर्ड कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: नगर निगम श्रीनगर के बोर्ड कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, हुआ भव्य आयोजन
नगर निगम श्रीनगर के बोर्ड कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नगर निगम क्षेत्र में संपादित व प्रस्तावित रजत जयंती पार्क, वेस्ट टू वंडर पार्क, महादेव पार्किंग, रजत जयंती पार्किंग, वाल्मिकी चौक का भूमि पूजन, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शिलान्यास, मां धारी देवी ग्लो साइन बोर्ड का शुभ उद्घाटन, श्वान बंध्याकरण हेतु एबीसी कैंपस तथा डांग सिंद्रीगांड से ऐठाना व ग्लास हाउस रोड तक विद्युत स्तंभों का लोकार्पण किया।श्रीनगर पहुंचने पर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के पार्षद, बाल्मिकी समाज के लोग, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री सुषमा रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे उदित घिल्डियाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नगर निगम के पार्षदों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों व अधिकारियों को एक वर्ष की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। वहीं मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मेयर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम के एक वर्ष का यह कार्यकाल “बेमिसाल” रहा है। तिवाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही कूड़ा डंपिंग और दुर्गंध की समस्या अब इतिहास बन गई है। जहां कभी लोगों को नाक बंद कर गुजरना पड़ता था, आज वहीं सुंदर पार्क और पार्किंग का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि रजत जयंती पार्क पर करीब 21.50 लाख रुपये और पार्किंग पर 10.90 लाख रुपये की लागत आई है। भविष्य में बारात घर और गंगा पार्क जैसी योजनाएं भी प्रस्तावित हैं।मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को 100 प्रतिशत सफल बनाया गया है। कूड़ा उठान वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिससे निगरानी की जा रही है। शहर को डस्टबिन फ्री बनाया गया है, आंतरिक मार्गों का डामरीकरण व नालियों का निर्माण किया गया है। एनआईटी के समीप इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, गौशाला में प्रतिदिन का डाटा संरक्षण, श्वान टीकाकरण अभियान और कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण भी शुरू किया गया है।कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम का एक वर्ष पूरा होना ऐसे है जैसे कोई बच्चा अच्छे काम करे तो अभिभावक को खुशी होती है। श्रीनगर से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस स्थान पर कूड़े के ढेर थे, वहां अब पार्क और पार्किंग बनी है। शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग है, जिसके समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। नगर निगम कार्यालय के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है और जल्द कार्यदायी संस्था के माध्यम से काम शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।