{"_id":"69c2611b2113fe3e340695c0","slug":"video-191st-raising-day-of-assam-rifles-celebrated-with-great-pomp-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: धूमधाम से मनाया गया आसाम रायफल्स का 191 वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: धूमधाम से मनाया गया आसाम रायफल्स का 191 वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:32 PM IST
पिथौरागढ़ में आसाम रायफल्स का 191 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आसाम रायफल्स के पूर्व सैनिकों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। वहीं इस दौरान पूर्व सैनिकों के साथ ही वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया। नगर के एक निजी होटल में पूर्व सैनिकों ने आसाम रायफल्स की स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया इसका शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि आसाम रायफल्स के सैनिकों ने देश की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामना दी। संगठन के अध्यक्ष राम दत्त पांडे ने कहा कि आसाम रायफल्स के जवानों ने हमेशा सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश रक्षा में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि आसाम रायफल्स की स्थापना देश की आजादी से पहले 24 मार्च 1835 को हुई थी। इसके सैनिकों ने विभिन्न युद्धों में भाग लेकर देश की रक्षा करने के साथ ही पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और श्रीलंका में शानदार कार्य किया है। अब भी देश की सुरक्षा और आंतरिक शांति में आसाम रायफल्स लगातार काम कर रही है। वहीं पूर्व सैनिक उपेक्षा से आहत भी नजर आए। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वह लंबे समय से वन रैंक वन पेंशन के साथ ही सेना की तरह सुविधाएं देने की मांग पर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार इस पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने देश भक्ति गीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर गोपी चंद, खड़क राम, भूपाल चंद, जनार्दन वल्दिया, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राम सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह, रूप सिंह, शंकर सिंह मेहता सहित कई पूर्व सैनिक और उनके आश्रित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।