{"_id":"6891beab015433756605a03d","slug":"video-a-building-got-damaged-in-sobla-due-to-rising-water-level-of-lagoothan-drain-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharchula: बारिश से नदी-नाले और गधरे उफान पर, सोबला में एक भवन हुआ क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharchula: बारिश से नदी-नाले और गधरे उफान पर, सोबला में एक भवन हुआ क्षतिग्रस्त
धारचूला में रविवार रात्रि तेज बारिश के कारण तल्ला दारमा घाटी के ग्राम सोबला के लागूथान नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया जिसके कारण पूर्व प्रधान सुंदर का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। तेज बारिश के कारण बोल्डर आने धारचूला से तवाघाट, तवाघाट से सोबला ढाकर और तवाघाट लिपुलेख सड़क में कई जगहों पर मार्ग बंद हो गया है। इस कारण दारमा, चौदास और व्यास घाटी का संपर्क पिछले कई घंटों से तहसील मुख्यालय से कट गया है। टनकपुर तवाघाट एनएच धारचूला से तवाघाट के बीच दो जगह कुलागाड़ और चेतलधार बंद,दारमा घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट से सोबला ढाकर सड़क के बीच चार जगह नारायणपुर, खेत गांव, सोबला और ग्राम दर के घटखोला में सुबह से बंद है। ग्राम पंचायत उमचिया निवासी अनिल बिष्ट ने बताया कि रविवार देर शाम तक सड़क नहीं खुलने से रात्रि को वापस धारचूला लौट आए। सड़क बंद होने उनके साथ कई ग्रामीण सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने मौसम ठीक होने पर शाम तक सड़क खुलने की उम्मीद जताई है। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बीआरओ और सड़क निर्माण कंपनी के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। सड़क शीघ्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।