{"_id":"68a9920eab0d80bb3c0c1962","slug":"video-cdo-conducted-public-hearing-in-munsiyari-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में सीडीओ ने की जनसुनवाई, बदहाल सड़कों का मुद्दा हुआ प्रमुख, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में सीडीओ ने की जनसुनवाई, बदहाल सड़कों का मुद्दा हुआ प्रमुख, दिए निर्देश
मुनस्यारी विकासखंड सभागार में सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने जनसुवाई की। इस दौरान क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में बदहाल सड़कों के मुद्दे छाए रहे। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विकासखंड सभागार में आयोजित जनसुनवाई में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में सबसे अधिक सड़कें लंबे समय से बंद हैं इन्हें खोलने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। बीमारों और गर्भवतियों को आए दिन डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। गांवों में राशन, रसोई सिलिंडर सहित अन्य दैनिक जरूरत के सामान की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किस्त न आने की बात कही। सीडीओ ने कहा कि शीघ्र ही इन समस्याओं के समाधान के प्रयास होंगे। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने कहा कि बाजार में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब हैं इन्हें ठीक किया जाना चाहिए। वहीं खसियाबाड़ा के प्रधान बबलू लोहनी ने मार्गों में टाइल, सोलर लाइट लगाने और आंगनबाड़ी केंद्र की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार को ठीक करने की मांग की। अन्य लोगों ने भी पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से सीडीओ के सामने रखा। सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं का उचित समाधान करने को कहा। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती, तहसीलदार वतन गुप्ता, बीडीओ जगदीश प्रसाद, नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा, थानाध्यक्ष अनिल आर्या सहित अन्य विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।