{"_id":"6995b276b9f3c80f0103bb9b","slug":"video-medical-college-will-provide-budget-for-operation-of-district-hospital-from-april-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: जिला अस्पताल के संचालन के लिए अप्रैल से मेडिकल कॉलेज देगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: जिला अस्पताल के संचालन के लिए अप्रैल से मेडिकल कॉलेज देगा बजट
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:07 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में अप्रैल महीने से जिला अस्पताल की पूरी कमान मेडिकल कॉलेज के हाथों में होगी। मार्च तक जिला अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के बजट से संचालित होगा। अप्रैल महीने से जिला अस्पताल में हर स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सा शिक्षा विभाग का बजट लगेगा। मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित होने के बाद जिला अस्पताल में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिला अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की बैठक हुई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित हुआ है। मार्च तक यहां स्वास्थ्य विभाग के बजट से व्यवस्थाएं चलेंगी। अप्रैल महीने में जिला अस्पताल का संचालन चिकित्सा शिक्षा विभाग के बजट से होगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित होने से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तार होगा। जिला अस्पताल में सीनियन फैकल्टी नियुक्त होने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिलने से मरीजों को हल्द्वानी, बरेली रेफर नहीं करना होगा। बैठक में पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, मेडिकल कॉलेज के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।