Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
On International Women's Day, issues of women harassment, punishment to the culprits and rising prices of LPG were raised
{"_id":"69ae8804e2e989901206d46a","slug":"video-on-international-womens-day-issues-of-women-harassment-punishment-to-the-culprits-and-rising-prices-of-lpg-were-raised-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न, दोषियों को सजा सहित रसोई गैस के दाम बढ़ने के मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न, दोषियों को सजा सहित रसोई गैस के दाम बढ़ने के मुद्दे उठाए
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:12 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में महिला उत्पीड़न, सुरक्षा और दोषियों को सजा देने के मुद्दे उठाने के साथ ही रसोई गैस के दाम बढ़ने के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एपस्टीन फाइल में कई बार नाम आने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का इस्तीफा मांगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से कदम उठाने की मांग की। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के सिल्थाम तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए अनेक मुद्दे उठाए। भावना नगर कोटी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि महिला दिवस पर वह सड़कों पर हैं। क्योंकि आज भी महिलाओं के साथ अन्याय, दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। बलात्कारियों और दोषियों को सजा नहीं मिल रही। उन्होंने अंकिता भंडारी, नन्ही परी के मामले में न्याय सहित अन्य मामले सामने रखे। कहा कि एपस्टीन मामले में जिस तरह केंद्रीय मंत्री का नाम आ रहा है, उसमें नैतिकता के नाते उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि महिलाओं को सम्मान और न्याय दिलाने की बजाय सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने सरकार से इसे वापस लेने और महिला के शोषण के मामलों में तुरंत गंभीरता से काम करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में पदमा बिष्ट, गीता, अंजुम आरा, रायसा बानो, साधना, करुणा सिंह, सपना, रितु सिंह, गीता तिवारी, ज्योति मेहता और राजेश्वरी धामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।