{"_id":"6a0ef86e0e876517fe0989ef","slug":"video-road-security-wall-built-at-a-cost-of-rs-535-crore-collapses-villagers-surround-officials-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: 5.35 करोड़ से बनी सड़क की सुरक्षा दीवार ढही, ग्रामीणों ने अधिकारियों का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: 5.35 करोड़ से बनी सड़क की सुरक्षा दीवार ढही, ग्रामीणों ने अधिकारियों का किया घेराव
गायत्री जोशी
Updated Thu, 21 May 2026 05:49 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में वर्षों के इंतजार के बाद 5.35 करोड़ से बनी सड़क की सुरक्षा दीवार ढही तो खूना के ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों ने गांव की दौड़ लगाकर हालात का जायजा लिया और जल्द सुरक्षा दीवार निर्माण का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। नैनीपातल क्षेत्र के खूना गांव को जोड़ने के लिए 5.35 करोड़ से सड़क का निर्माण किया गया है। सड़क पर डामरीकरण होना शेष है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई तो ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को ग्रामीण जिला पंचायद सदस्य राकेश चंद के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचे और जेई, एई का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि पुरानी दीवार के बाहर कुछ पत्थर लगाकर इसे नई बताकर खानापूर्ति कर दी गई। कॉजवे और नाली निकास न होने से पुरानी सुरक्षा दीवार ढह गई इससे सड़क पर आवाजाही ठप हो गई है। उन्होंने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जल्द सड़क की सुरक्षा दीवार नहीं बनी और इस पर डामर नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पीएमजीएसवाई के ईई ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द सुरक्षा दीवार लगाने के साथ ही डामरीकरण का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण माने। घेराव करने वालों में गेहराज पांडे, दिनेश कापड़ी, संतोष चंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।