{"_id":"6a3ac977fa889a7bc306a287","slug":"video-rishikesh-theft-at-a-medical-store-100-meters-from-the-police-station-incident-captured-on-cctv-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: कोतवाली से 100 मीटर दूर मेडिकल स्टोर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: कोतवाली से 100 मीटर दूर मेडिकल स्टोर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कोतावली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
देहरादून रोड पर राजकीय उपजिला चिकित्सालय के सामने भारत भूषण कोठारी का मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने जैक की मदद से शटर को ऊपर उठाकर दुकान में प्रवेश किया था। दुकान के अंदर रखे गल्ले से चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पहले दुकान के अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। उसने गल्ला खोलकर नकदी निकाली और फिर बाहर खड़े अपने साथी को अंदर बुला लिया। इसके बाद दूसरा व्यक्ति थैले में नकदी भरकर फरार हो गया। फुटेज में बगल की दुकान के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति भी सोता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले त्रिवेणी घाट चौकी के सामने भी इसी तरह की चोरी की घटना हुई थी। उस मामले में भी चोर वारदात से पहले काफी देर तक दुकान के बाहर सोए रहे थे और बाद में चोरी को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।