{"_id":"6a26d03427b64df3820408bb","slug":"video-bag-containing-jewelry-for-a-daughters-wedding-left-in-bus-police-located-and-return-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के जेवरात का बैग बस में छूटा, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ढूंढा, तब परिवार ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के जेवरात का बैग बस में छूटा, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ढूंढा, तब परिवार ने ली राहत की सांस
बेटी की शादी के जेवरात, कपड़े और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग बस में छूट जाने से परेशान एक व्यक्ति को आखिरकार राहत मिल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन चालक की मदद से बैग बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। असल में चमोली जिले के गौणा गांव निवासी दलीप सिंह शनिवार छह जून को यात्रा के दौरान नगरासू के पास भोजन के लिए बस से उतरे थे। इसी दौरान बस आगे निकल गई और उनका बैग वाहन में ही छूट गया। बैग में बेटी की शादी के लिए रखे गए आभूषण, कपड़े और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। वाहन का नंबर याद न होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संबंधित बस की पहचान की और जीएमओयू और वाहन चालक से संपर्क किया। चालक ने यात्रियों को छोड़ने के बाद लौटते समय बैग कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को पुलिस ने बैग दलीप सिंह को सौंप दिया। बैग में रखे जेवरात, कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित मिलने पर उन्होंने राहत जताई और पुलिस व वाहन चालक का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।