{"_id":"6a0300ad071b58cf44042a0f","slug":"video-issue-of-dangling-wires-and-electricity-poles-on-private-land-heated-up-at-the-district-panchayat-meeting-in-rudrapur-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: जिला पंचायत की बैठक में झूलते तार और निजी जमीन पर बिजली पोल का मुद्दा गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: जिला पंचायत की बैठक में झूलते तार और निजी जमीन पर बिजली पोल का मुद्दा गरमाया
गायत्री जोशी
Updated Tue, 12 May 2026 03:57 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने झूलते तारों के साथ ही निजी जमीन में बिजली पोल लगाने का मामला जोरशोर से उठा। सदस्यों ने राशन कार्ड न बनने पर सवाल खड़े किए। स्मार्ट मीटर को लेकर संशय जताया।
सोमवार को जिपं अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने सितारगंज, दिनेशपुर क्षेत्र में बिजली के झूलते तारों के कारण उत्पन्न खतरे का मामला उठाया। ऐंचला के जिपं सदस्य भास्कर सम्मल, सरकड़ा के जिपं सदस्य सूरज नारायण ने कहा कि लोगों की जमीन पर लगे बिजली के पोल मकानों के लिए खतरा बने हुए हैं। ऊर्जा निगम पोलों को शिफ्ट नहीं कर रहा है। सदस्यों ने राशन पात्रों के राशन कार्ड न बनने का मामला उठाया। कहा कि अपात्र घोषित कर लोगों के राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। सीडीओ दिवेश शाशनी ने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी है तो शपथपत्र प्रस्तुत करें। जांच कराई जाएगी। डीएसओ विनोद चंद्र तिवारी ने पात्रता की जानकारी दी।
सदस्यों ने जिपं पंचायत से सरकारी स्कूलों के विकास के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की। जिपं अध्यक्ष ने प्रत्येक सदस्य से दो स्कूलों के प्रस्ताव देने को कहा। सदस्यों ने कई विभागों के अधिकारियों के बैठक में मौजूद न रहने पर नाराजगी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।