{"_id":"6978672c762973917d0b0920","slug":"video-rudrapur-mla-furious-over-lack-of-photo-on-flex-says-he-will-disrupt-the-programme-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फ्लेक्स में फोटो नहीं लगने पर बिफरे रुद्रपुर विधायक, बोले मैं कार्यक्रम डिस्टर्ब कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फ्लेक्स में फोटो नहीं लगने पर बिफरे रुद्रपुर विधायक, बोले मैं कार्यक्रम डिस्टर्ब कर दूंगा
गायत्री जोशी
Updated Tue, 27 Jan 2026 12:50 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर शहर के बागवाला में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार कार्यक्रम के दौरान फ्लेक्स में फोटो नहीं लगने पर विधायक शिव अरोरा बिफर पड़े। नाराजगी इस कदर थी कि उन्होंने कार्यक्रम डिस्टर्ब करने की चेतावनी दे दी और 15 मिनट में नया फ्लेक्स लगाने को कहा दिया। रविवार को बागवाला में कार्यक्रम चल रहा था और कृषि मंत्री गणेश जोशी लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। मंच पर प्रशासनिक अधिकारी समेत कई लोग मौजूद थे। दोपहर में विधायक शिव अरोरा पहुंचे। गेट से लेकर मंच तक कई फ्लेक्स लगे थे, लेकिन उनका फोटो नहीं था। इस पर विधायक बिफर गए। उनका कहना था कि उनके विधानसभा में कार्यक्रम हो रहा है और उनका ही फोटो नहीं है। फ्लेक्ट में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का फोटो था। विधायक का कहना था कि फ्लेक्स में या तो केवल सीएम की फोटो होनी चाहिए थी। जब सबकी फोटो हैं तो उनकी फोटो क्यों नहीं है। गुस्सा इतना था कि उन्होंने कार्यक्रम डिस्टर्ब करने व 15 मिनट में फ्लेक्स बदलने की नसीहत दे डाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।