{"_id":"685cf6a82eb494345008975f","slug":"video-uttarkashi-landslide-rescue-operation-yamunotri-searching-for-missing-people-with-the-help-of-sniffer-dogs-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"लापता लोगों की ढूंढ के लिए यमुनोत्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, स्निफर डॉग की मदद से तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लोगों की ढूंढ के लिए यमुनोत्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, स्निफर डॉग की मदद से तलाश
उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम ने पुनः लापता लोगों की खोजबीन शुरू की। टीम द्वारा इस बार स्निफर डॉग की मदद से मलबे के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षेत्र में हाल में हुए भूस्खलन के चलते कई लोग लापता हो गए थे, जिनकी तलाश जारी है। वर्तमान में जनपद मुख्यालय,गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ है और यात्रा सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। सोमवार को भी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हुए भूस्खलन में दबी 11 वर्षीय किशोरी और युवक का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं लग पाया। एनडीआरएफ ने तीसरे दिन दो स्निफर डॉग की मदद से उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन मलबे और बोल्डरों के बीच कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर साफ मौसम में नौकैंची के समीप भूस्खलन में पांच लोग दब गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने मुंबई निवासी एक व्यक्ति को मलबे के नीचे बाहर निकालकर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।