{"_id":"69ea15a65b342e1aa909b4ac","slug":"girls-outshine-in-up-board-results-in-gorakhpur-aastha-tops-class-12-and-divya-tops-class-10-district-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur UP Board Result:बेटियों ने मारी बाजी, आस्था 12 वीं और दिव्या 10 वीं की जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur UP Board Result:बेटियों ने मारी बाजी, आस्था 12 वीं और दिव्या 10 वीं की जिला टॉपर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में बेटियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12 वीं में कार्मल इंटर कॉलेज की आस्था 92.80 अंक तथा कक्षा 10 वीं में संस्कार इंटरमीडिएट कॉलेज रिठुआखोर की दिव्या 95.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं। दोनों ही कक्षाओं में बेटियाें ने पहला और दूसरा स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
रिजल्ट आने पर खुशियां मनाती छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( यूपी बोर्ड) की कक्षा 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया है। जिले में बेटियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12 वीं में कार्मल इंटर कॉलेज की आस्था 92.80 अंक तथा कक्षा 10 वीं में संस्कार इंटरमीडिएट कॉलेज रिठुआखोर की दिव्या 95.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं। दोनों ही कक्षाओं में बेटियाें ने पहला और दूसरा स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
Trending Videos
बृहस्पतिवार की शाम चार बजे रिजल्ट आते ही मेधावियों के परिवारों में जश्न का माहौल हो गया। कई स्कूलों में विद्यार्थियों में पहुंचकर शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड से जारी रिजल्ट के मुताबिक, कक्षा 10 वीं में दूसरे स्थान पर 95 प्रतिशत पाकर दीनानाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलघाट की प्रिया दूसरे और एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल एकेडमी, बेलवार की विदिशा मौर्या संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, कक्षा 12 वीं में दूसरे स्थान पर रहीं एसएमटी फूलमती इंटर कॉलेज हल्दीचक की सुप्रिया शर्मा ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किया।
जिले में यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में 1.33 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 12वीं में 65,892 और हाईस्कूल के लिए 67,642 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल थे। कुल 198 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
-
हाईस्कूल
बालक: 33939
बालिका: 33702
ट्रांस जेंडर: 01
कुल संख्या: 67642
इंटरमीडिएट
बालक: 33344
बालिका: 32626
जिला जेल केंद्र पर परीक्षार्थी: 22
कुल संख्या: 65892
कुल परीक्षार्थी: 133534

कमेंट
कमेंट X