सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The stories of Shabri's faith and patience moved the devotees.

Gorakhpur News: शबरी के विश्वास और प्रतीक्षा के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The stories of Shabri's faith and patience moved the devotees.
चंपा देवी पार्क में चल रहे श्री राम कथा में उप​स्थित लोग । संवाद
विज्ञापन
चंपा देवी पार्क में राजन महाराज सुना रहे रामकथा, समापन आज
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में आयोजित रामकथा के आठवें दिन मंगलवार को कथावाचक राजन महाराज ने भरत के चरित्र और शबरी की निष्कलंक भक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में भरत के त्याग, प्रेम, धैर्य और शबरी के विश्वास व प्रतीक्षा के प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
राजन महाराज ने कहा कि भरत की ओर से राज्य स्वीकार करने के बजाय प्रभु राम की चरण पादुकाओं को सिर पर धारण कर अयोध्या लाकर शासन संचालन की शपथ लेना अनुपम त्याग का उदाहरण है। यह चरित्र भाई-भाई के प्रेम, समर्पण और कर्तव्य भावना की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भरत को अयोध्या कुल का दीपक बताते हुए कहा कि सच्चे विश्वास और प्रतीक्षा से भगवान को भी भक्त के पास आना पड़ता है। राजन महाराज ने मातंग ऋषि के वचनों पर अडिग विश्वास रखते हुए प्रभु राम की प्रतीक्षा करने वाली शबरी के प्रेम, आंसुओं से चरण पखारने और कंद-मूल फल अर्पण के दृश्य का करुण वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि शबरी भक्ति और ईश्वर पर अटूट विश्वास की अप्रतिम मिसाल हैं। प्रभु राम की ओर से शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश यह दर्शाता है कि भगवान को केवल निस्वार्थ भक्ति ही प्रिय है। ‘सीताराम चरण रति मोरे’, ‘रामा-रामा रटते-रटते’ और ‘शबरी सवारी रास्ता आएंगे रामजी’ जैसे भजनों से कथास्थल भक्ति भाव से सराबोर रहा।
कथा में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि, आयोजन समिति के सदस्य और हजारों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed