सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP News: Teacher Files FIR Alleging Husband Is Physically Unfit, Police Begin Investigation

UP: 'डॉक्टर पति नपुंसक... 20 दिन में एक बार भी न बने संबंध', दुल्हन ने थाने पहुंच खोली दूल्हे राजा की पोल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Jan 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला शिक्षक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर पति शारीरिक रूप से अक्षम है। आरोप है कि शादी के 20 दिन तक ससुराल में रहने के दौरान पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। शिक्षिका ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

UP News: Teacher Files FIR Alleging Husband Is Physically Unfit, Police Begin Investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना इलाके की 31 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला शहर के एक फेमस इंटर कॉलेज में टीचर हैं। आरोप है कि डॉक्टर पति शारीरिक रूप से अक्षम है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


महिला का कहना है कि उनकी शादी शाहपुर क्षेत्र के एक दंत चिकित्सक से दो माह पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के 20 दिन तक ससुराल में रहने के दौरान पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जब उन्होंने कारण पूछा तो पति ने बताया कि वह शारीरिक रूप से संबंध बनाने में सक्षम नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी महिला ने मायके में दी। इसके बाद उसके पिता ससुराल आए और वह मायके चली गईं। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने इसके बाद फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उनकी दो बहनों और परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणी की। 

महिला की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में रविवार शाम आरोपी डॉक्टर पति और उनके पिता के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाले गए मैसेज की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 

पति शारीरिक रूप से अक्षम...में पुराने मामले
केस 1

दिसंबर 2025 में गोला थाना क्षेत्र में विवाहिता ने आरोप लगाया था कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ होने के बावजूद दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया था। गोला पुलिस ने पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

केस 2
जुलाई 2025 में खोराबार थाने में एक महिला ने अपने पति को नपुंसक बताते हुए दहेज प्रताड़ना, छेड़खानी और शारीरिक शोषण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं ससुर ने भी बहू पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने व घर में जबरन घुसने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

महिला का आरोप था कि शादी के अगले ही दिन सुहागरात के मौके पर पति ने बताया कि उसका ऑपरेशन हुआ है, जिसकी वजह से वह अनफिट हो गया। कुछ दिन बाद ससुराल के लोगों ने बंगलूरू में फ्लैट खरीदने के लिए रुपये की मांग करने के साथ ही उत्पीड़न शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed