Live
Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 1 मई को आपके शहर में क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 01-05-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
लाइव अपडेट
Saharanpur: भैंस के सौदे पर भिड़े दो पक्ष, पशु पैठ में फायरिंग की चर्चा से हड़कंप, पुलिस बोली पुष्टि नहीं
सहारनपुर के गंगोह में पशु पैठ के दौरान भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। फायरिंग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ेंBijnor: दूध लेने जा रही महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत, दो घंटे बाद पहुंचा वन विभाग
बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के ग्राम रामपुर चाढा में दूध लेने जा रही 45 वर्षीय महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे।
और पढ़ेंSaharanpur: बारिश से बचने ट्रक के नीचे बैठी वृद्धा, अचानक चला वाहन, कुचलने से हालत गंभीर
सहारनपुर के गंगोह नवीन अनाज मंडी में बारिश से बचने के लिए ट्रक के नीचे बैठी 75 वर्षीय महिला को चालक ने अचानक ट्रक चला दिया, जिससे वह कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
और पढ़ेंWest UP Weather: बदला मौसम का मिजाज, धूप के बीच राहत का एहसास, चार से छह मई तक फिर बारिश के आसार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाल की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। धूप के बीच हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार चार से छह मई के बीच गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
और पढ़ेंMuzaffarnagar: भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन, दी पलायन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के विरोध में ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में दो दिन का समय मांगा है।
और पढ़ेंMuzaffarnagar: भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन; पुलिस ने मांगा दो दिन का समय
Muzaffarnagar: भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन; पुलिस ने मांगा दो दिन का समय और पढ़ेंMeerut: लिसाड़ीगेट क्षेत्र में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति गया था मंडी, पीछे हुई वारदात
Meerut: लिसाड़ीगेट क्षेत्र में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति गया था मंडी, पीछे हुई वारदात और पढ़ेंMeerut: पति गया था मंडी, धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या, तीन बेटियों के सामने हुई वारदात
Meerut Murder News: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन बेटियों के साथ घर में मौजूद महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय पति मंडी गया हुआ था। महिला के भाई ने पति पर हत्या का शक जताया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ेंराखी हत्याकांड: चाकू से गला रेता, फिर बोरे में डालकर फेंका शव, आशिक विक्रांत से तीसरी शादी करने वाली थी युवती
Meerut: तीन बच्चों के सामने मां का कत्ल, कमरे में गला रेतकर हत्या, सुबह लहूलुहान मिला शव
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बशीर के खेत के पास एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर की पहली मंजिल पर सो रही थी। सुबह घटना का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
और पढ़ें