फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 08-07-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

03:30 PM, 08-Jul-2026

Meerut: पांच पलटी खाकर खाई में गिरी कार, नहीं खुले एयरबैग, 'बचाओ' की चीखों के बीच बुझ गई तीन दोस्तों की जिंदगी

Meerut: Car Rolled Five Times, Airbags Failed to Deploy, Three Friends Killed in Tragic Crash
मेरठ के दौराला में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ब्रेजा कार पांच पलटी खाते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार के एयरबैग नहीं खुले और बचाओ की आवाजें कुछ ही सेकंड में थम गईं। और पढ़ें
03:12 PM, 08-Jul-2026

Meerut: बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर दलित समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना, सड़क जाम

Meerut: Protest Over BA Student Murder, Family Stages Sit-in Outside Collectorate
मेरठ में बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर दलित समाज ने महापंचायत कर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। और पढ़ें
विज्ञापन
01:56 PM, 08-Jul-2026

UP: चंदा चोरी पर भड़के इमरान मसूद, बोले-आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है, दूसरों की हालत के बारे में बात न करें

Saharanpur: Imran Masood Questions Ram Temple Donation Audit, Targets Government
सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम मंदिर चंदा विवाद पर सरकार को घेरते हुए ट्रस्ट के ऑडिट की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। और पढ़ें
01:29 PM, 08-Jul-2026

Meerut: मवाना में भ्रामक पोस्ट पर बवाल, पूर्व चेयरमैन के घर नारेबाजी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Meerut: Former Chairman Accused of Spreading Misleading Social Media Post, Complaint Filed
मेरठ के मवाना में पूर्व चेयरमैन डॉ. नरेंद्र चन्द्रा पर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक पोस्ट साझा कर लोगों की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें
01:03 PM, 08-Jul-2026

Meerut: रजबहे में मिला व्यक्ति का शव, तीन दिन पहले आया था गांव, मौत की गुत्थी में जुटी पुलिस

Meerut: Man Found Dead in Canal, Body Sent for Postmortem
मेरठ के सरधना क्षेत्र में रजबहे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नीलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
12:46 PM, 08-Jul-2026

Bijnor: स्कॉर्पियो की टक्कर से दो की मौत, हाईवे पर मचा कोहराम, सड़क पार करना पड़ा भारी

Bijnor: Two Killed as Scorpio Hits Scooter on National Highway
बिजनौर के नगीना में हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:28 PM, 08-Jul-2026

UP: मायके में पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी पति फरार, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Saharanpur: Woman Stabbed to Death by Husband 14 Years After Love Marriage
सहारनपुर के छुटमलपुर में प्रेम विवाह के 14 साल बाद पति ने मायके में रह रही पत्नी की  चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
11:12 AM, 08-Jul-2026

UP: मेरठ में 68.2 मिमी बारिश, जलभराव से शहर बेहाल, आठ बिजलीघर ठप, 10 जुलाई तक बारिश के आसार

Meerut Rain Havoc: Eight Power Substations Shut, Colonies Waterlogged After Heavy Downpour
मेरठ में 68.2 मिमी बारिश से शहर की व्यवस्था चरमरा गई। आठ बिजलीघर ठप होने से कई इलाकों में छह घंटे तक बिजली और पेयजल संकट रहा, जबकि नाले उफनाने से कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। और पढ़ें
11:06 AM, 08-Jul-2026

UP: इन सीटों पर बसपा खेल सकती है मुस्लिम कार्ड, चुनाव से पहले ये परिवार हो सकता है हाथी पर सवार; वापसी का गणित

BSP might play Muslim card in Meerut City and South Assembly constituencies vidhan sabha seat
यूपी में मेरठ शहर और दक्षिण विस सीटों पर बसपा मुस्लिम कार्ड खेल सकती है। चुनाव से पहले एक परिवार हाथी पर सवार हो सकता है। रणनीतिकारों का दावा है कि मेरठ की सातों सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे। और पढ़ें
10:35 AM, 08-Jul-2026

West UP Weather: रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, दो दिन और बारिश के आसार, खरीफ फसलों को फायदा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से रिमझिम बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed