{"_id":"5978beaf4f1c1b167e8b4576","slug":"sse-the-photos-of-protest-by-sikshamitra-after-supreme-court-judgment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरेंः समायोजन रद्द होने से पूर्वांचल में सड़कों पर उतरे शिक्षामित्र,प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें तस्वीरेंः समायोजन रद्द होने से पूर्वांचल में सड़कों पर उतरे शिक्षामित्र,प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द करने के फैसले को सही ठहराए जाने के बाद पूरे प्रदेश भर में कोर्ट के इस फैसले पर नाराजगी है। इस फैसले के बाद पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के शिक्षामित्रों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और चंदौली में शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट, बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के अलावा विभाग के अधिकारियों का घेराव भी किया। कुछ जगह डीएम को मांगों का पत्रक भी सौंपा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
protest
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में शिक्षामित्रों ने बुधवार की दोपहर दो बजे कुंवर सिंह उद्यान गेट के सामने तिराहा जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर बैठकर शिक्षामित्रों ने जमकर नारेबाजी की। लगभग पौने तीन बजे जाम स्थल पर पहुंचे एडीएम प्रशासन ने शिक्षामित्रों से जाम समाप्त करने अनुरोध किया। इस पर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ अन्याय हुआ तो वृहद आंदोलन करेंगे।
ballia
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में बुधवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बीएसए को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके चलते कार्यालय पूरी तरह बंद रहा। उधर, जिले के अधिकांश परिषदीय स्कूलों के ताले भी नहीं खुले। शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा, धरना अनवरत चलता रहेगा। उधर, शिक्षा मित्रों के प्रदर्शन को प्राशिसं, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एवं कर्मचारी नेताओं ने समर्थन दिया। शिक्षामित्रों के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में शिक्षा मित्र बुधवार को नौगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और बेसिक शिक्षा अधिकारी का घेराव किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बाद में बीएसए ने प्रशासन की ओर से कोई न कोई रास्ता निकाले जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में भी शिक्षामित्र बुधवार को सड़क पर उतर आए। नाराज शिक्षामित्रों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि समायोजन रद होने पर सूबे के एक लाख 70 हजार जबकि जिले के आठ सौ शिक्षामित्रों का परिवार भुखमरी से जूझेगा। समान कार्य, समान वेतन देने संग सीएम को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।