सब्सक्राइब करें

टप्पल कांड: 10 हजार के कर्ज के लिए निर्ममता से मासूम की हत्या, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 08 Jun 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news girl tinkle sharma killed read full timeline justice for girl trending social media
थाने का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के अलीगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है जो हर किसी को झकझोर रही है। क्या आम लोग और क्या नेता-अभिनेता... सभी एक स्वर में इस घटना की निंदा कर रहे हैं। मामला मात्र 10 हजार रुपए के कर्ज के लिए ढाई साल की मासूम की हत्या का है। चंद रुपये के लिए मासूम को अगवा कर लिया गया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची का शव कुछ ऐसी हालत में मिला कि पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर भी समझ नहीं पाए कि पोस्टमॉर्टम करें तो कैसे। जानिए इस दिल दहला देने वाली वारदात का पूरा घटनाक्रम...

Trending Videos
Aligarh news girl tinkle sharma killed read full timeline justice for girl trending social media
आरोपी असलम और जाहिद - फोटो : अमर उजाला

30 मई को घर के बाहर से हुई गायब

अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके में ढाई साल की बच्ची का शव मिलने से दो जून को सनसनी फैल गई। मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि यह शव ढाई साल की मासूम का है। वह 30 मई को घर के बाहर से खेलती हुई लापता हो गई थी। 31 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसके बाद पुलिस को 2 जून की सुबह शव जेल गए आरोपी जाहिद के घर के पास मिला था। कूड़े के ढेर में उसका शव सफाई कर्मचारी को दिखाई दिया। जैसे ही बच्ची का शव सफाईकर्मी को दिखा उसने पुलिस के पास जाकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एसएसपी आकाश कुलहरि और विधायक खैर अनूप प्रधान मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh news girl tinkle sharma killed read full timeline justice for girl trending social media
यहीं मिला था मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला

क्या हुआ 2 जून को, कैसे मिला लापता का शव

रविवार तड़के काननूगोयान से एक गली छोड़कर कोट मोहल्ले में महिला सफाईकर्मी ने कूड़े के ढेर से कपड़े के एक बंडल को कुत्तों को खींचते हुए देखा। इसी दौरान तमाम लोग वहां पहुंच गए। कपड़े की गठरी खोलकर देखी गई तो उसमें ढाई साल की मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची टप्पल पुलिस ने शव को आनन-फानन पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह जानकारी होते ही लोग भड़क गए।

Aligarh news girl tinkle sharma killed read full timeline justice for girl trending social media
लोग हुए जमा - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पीछा कर शव लेकर जा रही गाड़ी को कुराना के पास रुकवा लिया। इसके बाद शव टप्पल थाने के सामने रख दिया और अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस के  खिलाफ नारेबाजी की और टप्पल एसओ को निलंबित करने की मांग की। यह लोग आरोपी जाहिद और उसके पूरे परिवार को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। ब्लाक प्रमुख के पति ऋषिपाल सिंह मैनेजर, डॉ. चंद्रप्रकाश पांचाल व कर्मवीर सिंह भाजपा नेता भी लोगों के साथ धरने पर बैठे रहे।
आगे पढ़िए कैसे की हत्या...

विज्ञापन
Aligarh news girl tinkle sharma killed read full timeline justice for girl trending social media
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, भूसे में दबाया था शव

आरोपियों के विषय में बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि जाहिद पर उनके दस हजार रुपये शेष थे। रुपये मांगने पर उससे विवाद हुआ था। उसी दिन जाहिद ने देख लेने व बेइज्जती का बदला लेने की धमकी दी थी। इसी बदले की भावना से उसने असलम संग मिलकर साजिश बनाई और 30 जून को जब बच्ची खेलते हुए जाहिद के दरवाजे पर पहुंच गई तो उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने घर में ले गया। फिर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को भूसे की बुर्जी में दबा दिया। जब उसमें से दुर्गंध आई तो शव को बाहर लाकर फेंक दिया गया। यह खुलासा मासूम की हत्या में गिरफ्तार दोनों आरोपियों जाहिद व उसके दोस्त असलम ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed